Radhe: Your Most Wanted Bhai | Official Trailer | Salman Khan | Prabhu Deva | EID 2021 #shorts
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai Trailer Release)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जो दर्शकों के बीच खूब धमाल मचा रहा है. दर्शकों के बीच भाईजान की 'राधे' का कितना बेसब्री से इंतजार हो रहा था, इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज होते ही यह यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड में छा गया है. सलमान खान की यह फिल्म भारत की ऐसी पहली फिल्म होने वाली है जो एक साथ मल्टीप्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी.
इस फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. जो फिल्म में उनकी लेडी लव की भूमिका निभाती नजर आएंगी. वहीं रणदीप हुड्डा भी फिल्म में दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं. 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' ईद के मौके पर यानी 13 मई को अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए दर्शकों के बीच दस्तक देने को तैयार है. #🎬'राधे' का ट्रेलर रिलीज😀
