Comedian Raju Srivastava dies at the age of 58 in Delhi

  राजू श्रीवास्तव का निधन 


कॉमेडियन व अभिनेता राजू श्रीवास्तव (raju shrivastav) दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे। राजू के लिए देश दुनिया से उनके फैन्स प्रार्थना कर रहे थे लेकिन राजू ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 58 की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10.20 मिनट पर राजू श्रीवास्तव ने अपनी आखिरी सांस ली थी। बता दें कि 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया गया था।



कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है. सीने में दर्द और जिम में वर्कआउट के दौरान गिरने के बाद उन्हें 10 अगस्त को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. राजू श्रीवास्तव का निधन

बता दें, 10 अगस्त को वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया था. एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद राजू श्रीवास्तव की एंजियोप्लास्टी करवाई गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें लगातार लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, कुछ दिन पहले राजू श्रीवास्तव हाथ-पैर में मूवमेंट देखा गया था, लेकिन अंत में वह जिंदगी की जंग हार गए. 😪राजू श्रीवास्तव का निधन

हंसाने वाला रुला गया... 42 दिन से जिंदगी के लिए लड़ रहे थे राजू श्रीवास्तव


Post a Comment

Previous Post Next Post